बिहार सरकार द्वारा दिल्ली में बिहार के हज़ारों लोग हो रहे लाभान्वित

बिहार  भवन के कंट्रोल रूम से अब तक 7,21,301 व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई



नई दिल्ली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निदेश पर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु लॉकडाउन के कारण दिल्ली में बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए दस केंद्रों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दोपहर के भोजन की व्यवस्था 12 बजे से 2 बजे तक और रात्रि भोजन की व्यवस्था संध्या 7 बजे से 9 बजे तक की गयी है। सरकार द्वारा बिहार फाउंडेशन के तत्वाधान में निम्न केंद्रों पर भोजन का प्रबंध किया गया है। बदरपुर- मीठापुर चौक, पुलिस चौकी के पास, गोल चक्कर पर, परशुराम मंदिर के सामने दिल्ली, सोनिया विहार- E3/47 गली न 3, चौथा पुस्ता, दिल्ली, पालम कॉलोनी- F ब्लॉक, शास्त्री पार्क, राज नगर-2, न्यू दिल्ली, आया नगर- C-1 ब्लॉक, फेज़-4, कलिंगा स्कूल, H ब्लॉक, हेरिटेज पब्लिक स्कूल के पास, ज़िला-महरौली, किरारी- T ब्लॉक G ब्लॉक प्रेम नगर, नई दिल्ली, शकरपुर- B-56, साउथ गणेश नगर, शकरपुर- काली मंदिर, गणेश नगर काम्प्लेक्स, बुरारी- हाउस न 707, G-3, B- ब्लॉक, जनता विहार, मुकुंदपुर Extn, पार्ट 1, बुरारी- हाउस न.4, गली न.29, बंगाली कॉलोनी, गोविंदपुरी- गली न.1308/2, गोविन्दपुरी, नई दिल्ली।प्राप्त सूचना के अनुसार आज दोपहर के भोजन की व्यवस्था का 9,950(नौ हज़ार नौ सौ पचास) लोगों ने लाभ उठाया। दोपहर एवं रात्रि के भोजन से दिनांक 06.04.2020 को 19,041 (उन्नीस हज़ार इकतालीस) लोग लाभान्वित हुए। राहत वितरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता के मापदंडों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है।वही कोरोना वायरस के संभावित फैलते संक्रमण के मद्देनजर देश के विभिन्न राज्यों में बिहार के प्रवासी श्रमिकों को सहयोग एवं सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार भवन, नई दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष में आज संध्या 6 बजे तक 15,179(पंद्रह हज़ार एक सौ उन्न्यासी) फोन कॉल्स आया, व्हाट्ऐप एवं अन्य माध्यमों से 2,204(दो हज़ार दो सौ चार) सूचनाएं प्राप्त हुई तथा गूगलडॉक संपर्क प्रणाली के द्वारा 17,111(सत्रह हज़ार एक सौ ग्यारह)आवेदन प्राप्त हुआ। नियंत्रण कक्ष द्वारा 7,21,301(सात लाख इक्कीस हज़ार तीन सौ एक) व्यक्तियों की समस्याओं पर एक्शन लिया गया। बिहार के लोग जो देश के विभिन्न भागों में फँसे हुए हैं उनके लिये स्थानिक आयुक्त, बिहार श्री विपिन कुमार द्वारा संबंधित राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भोजन, आवासन एवं चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। स्थानिक आयुक्त श्री कुमार ने बताया कि इन समस्याओं पर संबंधित राज्यों के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित और यथोचित कार्रवाई की गयी। इसके तहत कई स्थानों से अनुपालन प्रतिवेदन भी प्राप्त हुआ है। बिहार सरकार द्वारा लाखों प्रवासियों के बुनियादी सहयोग एवं सहायता हेतु  युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विदित हो कि बिहार भवन में नियंत्रण कक्ष  (011-23792009, 011-23014326, 011-23013884) स्थापित किया गया है, जिसमें कॉल्स, फैक्स, इंटरनेट और ईमेल की सुविधा है। इसमे तीन पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष के इन तीन टेलीफोन नम्बरों पर दस हंटिंग लाइन भी चालू किया गया है, ताकि सारे फोन निर्बाध रूप से काम करते रहें और फोन करने वालों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानिक आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों का सहयोग करना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संपूर्ण तंत्र पूर्णतः सक्रिय व प्रतिबद्ध है।